फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   समस्याएं हल करो तब ही लाइसेंसी शुल्क जमा करेंगे

समस्याएं हल करो तब ही लाइसेंसी शुल्क जमा करेंगे

Tue, 10 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
समस्याएं हल करो तब ही लाइसेंसी शुल्क जमा करेंगे
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत की समस्याओं का समाधान न होने से व्यापारियों में रोष है। गुस्साए व्यापारियों ने पंचायत के ईओ को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने ईओ से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने समस्याएं हल न होने पर जहां लाइसेंसी शुल्क जमा न करने और न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बाजार की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, कूड़ा बिखरा हुआ है, नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


इससे रात में चोरी की घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है। कहा है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर वह दुकानों का लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय और प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी आदि शामिल हैं। वहीं, ईओ कृपाली सिंह ने कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed