{"_id":"5c2904b3bdec222c35626392","slug":"21546192051-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेड़ीदेवी के टावर से नियमित सिंग्नल न आने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेड़ीदेवी के टावर से नियमित सिंग्नल न आने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी स्थित बीएसएनएन के टावर से नियमित सिग्नल नहीं आने से क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मोबाइल से बात न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों से टावर शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
कमेड़ीदेवी क्षेत्र के लोगों ने बताया बीएसएनएल के मोबाइल टावर पिछले काफी समय से अनियमित चल रहा है। मोबाइल फोन पर नंबर डायल करते ही सिग्नल गायब हो जा रहे हैं जबकि कई बार बात शुरू होते ही नंबर कट हो जा रहा है। कई बार सिग्नल आने पर मोबाइल बंद हो जा रहा है। सिग्नल नियमित नहीं रहने से जहां उन्हें कई दिक्कतें हो रही हैं। वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। मोबाइल फोन पर बात नहीं होने और इंटरनेट के काम नहीं करने से खास तौर पर कमेड़ीदेवी, मल्सूना, भैंसूड़ी, टकनार, देवतोली, थाला, झाला, हुड़म, सेरी, झांकरा, ऐराड़ी, भंतोला, रतघर, जाखनी, मजगांव आदि गांवों की समस्या और भी बढ़ गई है। मांग करने वालों बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता, विपिन जोशी, इंजी. टीएस रावत, राजेंद्र राठौर, हरीश जोशी आदि शामिल हैं। इधर बीएसएनएल के जेटीओ सीएस लोहनी ने बताया टावर की खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। ब्यूरो