{"_id":"5ade1e074f1c1b3b0a8b6279","slug":"171524506119-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस जवानों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस जवानों ने निकाली रैली
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताते हुए उनका पालन करने का आह्वान किया। रैली को पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली कोतवाली से शुरू होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमी। आखिर में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली नुमाइशखेत मैदान तक पहुंची। यहां पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बागेश्वर बीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कपकोट महेश चंद्र जोशी, यातायात प्रभारी भूपेश पाण्डेय, एआरटीओ पूजा नयाल आदि ने पुलिस जवानों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं पालन कराने के लिए निर्देशित किया।
इधर शिव लाला वर्मा राबाइंका बागेश्वर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका नीलम रावत, तुलसी बिष्ट ने छात्राओं को नियमों की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आगामी 27 अप्रैल को छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।