फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   15 lakh onion seedlings prepared in the nursery of Horticulture Department

Bageshwar News: उद्यान विभाग की नर्सरी में तैयार हुई प्याज की 15 लाख पौध

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
15 lakh onion seedlings prepared in the nursery of Horticulture Department
बागेश्वर में उद्यान ​विभाग की नर्सरी में पैदा हुई प्याज की पौध निकालते कर्मचारी। संवाद
बागेश्वर। प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग के राजकीय पौधालय (नर्सरी) से प्याज की पौध का वितरण शुरू हो गया है। किसानों को 60 रुपये में 1000 पौधे वितरित किए जा रहे हैं। आगामी 10 दिनों तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के तीनों ब्लॉकों में प्याज की खेती की जाती है। कुछ किसान बड़े पैमाने पर प्याज की खेती करते हैं, जबकि अधिकतर लोग अपनी जरूरत के अनुसार ही प्याज उगाते हैं। किसानों की जरूरत को पूरा करने के लिए उद्यान विभाग ठाकुरद्वारा स्थित नर्सरी में हर साल प्याज की पौध तैयार करता है। इस साल विभाग ने 15 किलो प्याज का बीज बोया था। वर्तमान में करीब पंद्रह लाख प्याज की पौध तैयार हुई है। बृहस्पतिवार से किसानों को पौधे प्रदान किए जा रहे हैं। अवकाश के बावजूद विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी प्याज की पौध वितरित की। संवाद
विज्ञापन


राजकीय पौधालय के प्रभारी एडीओ प्रमोद सिंह राना ने बताया कि छोटे-बड़े सभी किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार पौधे वितरित किए जा रहे हैं। फिलहाल 10 दिन के भीतर पौधे बांटने का लक्ष्य रखा है। पौधे बाकी रहने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाइब्रिड बीज की पौध, बाजार से दाम भी कम
बागेश्वर। राजकीय पौधालय में वितरित हो रही प्याज की पौध हाइब्रिड बीज की हैं और बाजार से काफी कम दाम में मिल रही हैं। बाजार में मालता, रानीखेत समेत अन्य स्थानों पर होने वाले प्याज की पौध 20 रुपये से 60 रुपये तक प्रति सैकड़ा के हिसाब से मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed