{"_id":"5b2aac5a4f1c1bf16e8b8ea4","slug":"141529523290-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों को कैशलेस प्रणाली और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों को कैशलेस प्रणाली और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 81 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के 500 कैडेटों का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा। कैंप कमांडेंट कर्नल सिद्धार्थ चौधरी ने कैडेटों को कैशलैस लेनदेन की प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही लोगों को जागरूक करने को कहा।
उन्होंने कैडेटों को जीवन और राष्ट्र निर्माण में अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने सेना में भर्ती की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। सायंकालीन सत्र में पीआई स्टाफ, एनसीसी एएनओ की अलग-अलग टोलियों में कक्षा लगाकर कैडेटों को ड्रिल, अलग-अलग हथियारों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया। वहां वॉलीबॉल, रस्साकसी, शॉटपुट, खो-खो का भी आयोजन हुआ।