{"_id":"5bbba089867a5528417455d3","slug":"131539022985-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अक्तूबर से शुरू हो रही दुुुुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अक्तूबर से शुरू हो रही दुुुुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर/ कपकोट। बागेश्वर नगर, जोशीगांव और केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी-कपकोट में दस अक्तूबर से शुरू हो रहे दुुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। मूर्तियों व दुुुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमेटियों ने लोगों से महोत्सवों को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
नगर में देवी पूजा और दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से अलग-अलग जगहों पर आयोजित की जाने वाली पूजा की तैयारी तेजी से चल रही है। दुर्गा पूजा खरेही के भुवन लोहनी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 11 बजे मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास करेंगे। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा विशिष्ट अतिथि होंगे। केेदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में महोत्सव का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी करेंगे। वहां पूर्व अध्यक्ष विक्रम शाही विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्ष हडसन ऐठानी की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिपं अध्यक्ष ऐठानी के सहयोग से भोगशाला और भंडारगृह के लिए टिन शेड का निर्माण होने पर खुशी जताई गई। वहां आनंद बल्लभ पांडे, राजू कपकोटी, गणेश चंद्र उपाध्याय, गिरीश जोशी, नवनी कांडपाल, जमन ऐठानी, चंद्र सिंह कोरंगा थे। ब्यूरो