{"_id":"5acd00e04f1c1b803d8b46dd","slug":"131523384544-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़कों की गुणवता पर विशेष ध्यान दें : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़कों की गुणवता पर विशेष ध्यान दें : टम्टा
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री सड़क योजना में जो भी सड़कें निर्माणाधीन हैं उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें।
यह निर्देेश केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
सामा-गोगिना मोटर मार्ग के गुणवत्ता विहीन डामरीकरण की शिकायत पर पीएमजीएसवाइ के ईई को तकनीकी जांच कराकर उसी ठेकेदार से फिर से कार्य करने को कहा। ठेकेदार द्वारा अनुबंध के अनुसार काम नहीं करने पर काली सूची में डालने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने 28 मार्च तक मनरेगा के कार्यों के लिए क्रय सामान का भुगतान कर लिए जाने की बात कही। मनरेगा के तहत जिले की 12 सहायक नदियों के पुनर्जीवन का प्रस्ताव रखा गया हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में बताया गया कि पिछले वर्ष तीनों ब्लॉकों के लिए 70 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
इसके सापेक्ष 69 आवास पूरे हो चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को योजना का लाभ देने को कहा। बैठक में विद्युत, राष्ट्रीय पेयजल मिशन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
बाछम, सोराग क्षेत्रों में बिजली की समस्या पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक चंदन दास एवं बलवंत भौंर्याल ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं मंत्री को बताईं। बैठक में डीएम रंजना राजगुरु, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि थे।