{"_id":"5ade1e0b4f1c1b330a8b624e","slug":"11524506123-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने का वेतन देने के बजाए नौकरी से दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने का वेतन देने के बजाए नौकरी से दिखाया बाहर का रास्ता
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के पांच (गरुड़, कपकोट, कांडा, नाकुरी, कठपुड़ियाछीना) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आउटसोर्सिंग के जरिए तीन साल पहले 16 कर्मियों को तैनात किया गया था। इन कर्मियों को गत आठ महीने का वेतन देने के बजाए नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गुस्साए कर्मियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप नौकरी की शीघ्र बहाली और रुके हुए वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में जीवन दास, मनोज धामी, मनोज कुमार, विजय कुमार, लक्ष्मण कुमार, भगवती प्रसाद, दीप चंद्र पांडे आदि शामिल थे।