{"_id":"59eb69954f1c1ba7678b6d5b","slug":"111508600213-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल पैदल रास्ते की सुध लेने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल पैदल रास्ते की सुध लेने वाला कोई नहीं
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत से ग्राम पंचायत कपकोट और राइंका कपकोट की ओर जाने वाला पैदल रास्ता जगह-जगह ध्वस्त हो गया है। रास्ते का पुनर्निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से रास्ते के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पिछली बरसात में मड़गाड़ी गधेरे में आई बाढ़ से ग्राम पंचायत कपकोट और राइंका की ओर जाने वाला पैदल रास्ता कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से अब तक रास्ते का पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। खतरनाक बन चुके इस रास्ते में कभी भी कोई घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रास्ते को शीघ्र ठीक करने की कई बार मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों एक बार फिर विधायक बलवंत भौर्याल से रास्ते के शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
मांग करने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, त्रिलोक कपकोटी, महिमन कपकोटी और दलीप कपकोटी आदि शामिल हैं।