फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   badrinath_15 thousand_passengers

इनके लिए 'अग्निपरीक्षा' रही आपदा के बाद बदरीनाथ यात्रा

Mon, 18 Nov 2013 06:08 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 18 Nov 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
badrinath_15 thousand_passengers

आपदा के कारण बदरीनाथ धाम की यात्रा में कई बाधाएं पैदा हुई। 16/17 जून की जलप्रलय के बाद धाम में फंसे करीब 15 हजार तीर्थयात्रियों को भी आस्था की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा था। करीब तीन हजार तीर्थयात्रियों को इसी दौरान सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


42 लाख लोगों ने किए दर्शन्ा
उत्तराखंड में आई आपदा के बावजूद धाम में 4 लाख 89 हजार 924 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। पिछले वर्ष 10 लाख 42 हजार 215 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए थे। इस वर्ष जलप्रलय के बाद विकट हो चली तीर्थयात्रा के बावजूद 2 जुलाई से 18 नवंबर तक करीब 40 हजार तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे।
विज्ञापन


बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि आपदा के कारण इस वर्ष तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी, लेकिन आपदा पर आस्था भारी पड़ी। देश-विदेश के कई तीर्थयात्री जोशीमठ से बदरीनाथ तक करीब 50 किमी की पैदल दूरी तय कर धाम में मत्था टेकने पहुंचे। आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटु अनुभव लेकर लौटे ग्रामीण
आपदा के कारण माणा और बामणी गांव के ग्रामीण भी बदरीनाथ से कटु अनुभव लेकर लौटे। आपदा के दौरान इन दोनों सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों ने तीर्थयात्रियों के लिए अपने घरों में रखी खाद्यान्न सामग्री जुटाई थी। हालांकि बाद में राहत के लिए दोनों गांवों के ग्रामीणों को शासन-प्रशासन का मुंह ताकना पड़ा था।

आपदा के कारण बदरीनाथ हाईवे तीन माह तक ठप रहा था, जिससे माणा गांव के ग्रामीणों को मटर, आलू, राई, पालक और गोभी की सब्जी को औने-पौने दाम में बेचनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed