फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bachendri pal has come to help in uttarakhand

उत्तराखंड के जख्मों पर मरहम लगाने आई पहाड़ की बेटी

Tue, 25 Jun 2013 06:07 PM IST
अखिलेश श्रीवास्तव
अखिलेश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jun 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
bachendri pal has come to help in uttarakhand

चट्टान से मजबूत हौसले के बूते हिमालय की चोटी फतह करने वाली देश की पहली महिला और खुद को पहाड़ की बेटी बताने वालीं बछेंद्री पाल का दिल उत्तराखंड में मची तबाही से छलनी है।

विज्ञापन


वह इस प्रलय के लिए कुदरत से बेजा छेड़छाड़ को जिम्मेदार मानती हैं।

पहाड़ों पर जब कुदरत अपना कहर बरपा रही थी तो सैकड़ों मील दूर रहते हुए भी बछेंद्री का दिल रो रहा था। इससे पहले उन्होंने पहाड़ों पर ऐसी तबाही न कभी देखी और न कभी सुनी।
विज्ञापन


पढ़ें:- देर से उत्तराखंड पहुंचने पर राहुल गांधी की सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बछेंद्री पाल 24 मई 1954 को उत्तरकाशी जिले के नाकुरी गांव में पैदा हुईं। लेकिन चमत्कार उन्होंने करीब 30 साल बाद किया। 23 मई 1984 वह दिन है, जब बछेंद्री ने अपने कभी न थकने वाले कदमों से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर कामयाबी की कहानी लिखी। वह माउंट एवरेस्ट के शीर्ष पर थीं।

पढ़ें:- देवप्रयाग में बादल फटने से दो लोगों की मौत

हाल में मची तबाही का बड़ा हिस्सा उत्तरकाशी के हिस्से आया है। जिन गांवों को बछेंद्री ने करीब से देखा, उनका नामोनिशान तक मिट चुका है।

पहाड़ों पर कुदरत की जब भयावहता सामने आई, तो बछेंद्री भी खुद को नहीं रोक सकीं। टाटा रिलीफ कमेटी की तरफ से भेजे गए एक दल की सदस्य के तौर पर बछेंद्री पाल इन दिनों उत्तरकाशी में लोगों की मदद कर रही हैं।

पढ़ें:- उत्तराखंड आपदा में बचाए गए लोगों की सूची

अमर उजाला से खास बातचीत में बछेंद्री ने कहा, 'पहाड़ों पर जरूरत से ज्यादा इंसानी दखल इस त्रासदी की वजह है।' वो पहाड़ों पर पर्यटन को पूरी तरह नकारती तो नहीं, लेकिन वो इसकी तरफदार हैं कि इसकी कोई न कोई हद तय होना जरूरी है।

वो कहती हैं कि जब पर्यटन बढ़ता है तो इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है और इसके लिए सड़कें, बांध और पावर स्टेशन बनाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे पहाड़ों को खोखला कर देते हैं।


बछेंद्री कहती हैं, 'पहाड़ों पर सुख-सुविधाएं जरूरी हैं, लेकिन इसके लिए संतुलित विकास का खाका भी उतना ही जरूरी है। पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियों का ख्याल रखकर इसे तैयार किया जाना चाहिए।'

अपने राहत मिशन के बारे में बछेंद्री बताती हैं कि देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा हो, टाटा रिलीफ कमेटी हमेशा पीड़ितों की मदद में बढ़-चढ़कर सहयोग करती है।

इस मिशन में कमेटी ने फिलहाल उत्तरकाशी के तबाह हो चुके तीन गांवों को नए सिरे से बसाने का जिम्मा उठाया है। ये दल पहले इन लोगों की फौरी जरूरतों को पूरा करेगा, फिर उनके उजड़े घरों को फिर से बसाने के मिशन में लगेगा। इस मिशन के तहत इन गांवों के करीब 200 परिवारों की मदद की जाएगी।

बछेंद्री बताती हैं इससे पहले भी टाटा रिलीफ कमेटी गुजरात के भुज में भूकंप, बिहार में कोसी की बाढ़ और देश में कहीं भी कोई आपदा हो लोगों का दर्द बांटने में आगे रही है। इस इलाके में बरपे पहाड़ से दर्द से कराह रहे लोगों के कुछ आंसू पोंछ सकें, बछेंद्री और उनकी टीम की फिलहाल यही छोटी सी कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed