{"_id":"c94416310c7c9305a33ed795a3cdb8b8","slug":"bachandei-folk-singer-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए थिरकने लगे थे चाचा नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए थिरकने लगे थे चाचा नेहरू
डा. मुकेश नैथानी/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Wed, 06 Nov 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशिक्षित होने के बाद भी बचनदेई ने शिक्षा और संस्कृति जगत में अपने हुनर का लोहा मनवाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
बचनदेई की जादुई आवाज का कमाल था कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू भी थिरकने को मजबूर हो गए थे।
जादुई आवाज का स्मरण
भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जादुई आवाज हमेशा उनका स्मरण कराती रहेगी। भिलंगना प्रखंड के जीवानंद श्रीयाल ने अपनी स्वरचित कविताओं और लेखन से महाविद्यालय के पाठ्यक्रमों में जगह बनाई।
उनकी कविताएं आज भी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम कर रही हैं।
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
मार्च 2004 में 79 वर्ष की आयु में उनका स्वर्गवास हो गया लेकिन उनकी रचनाएं आज भी जनमानस में रची-बसी हैं। ऐसी ही शख्सियत दोणी गांव की बचनदेई हैं जो अनपढ़ होते हुए भी 13 साल की उम्र से ही चैतवाली, पवाड़ा, जागर समेत कई गीत गाकर अपनी पहचान मना चुकी थी।
विज्ञापन
कभी निरक्षरता आड़े नहीं आई
उनके सामने कभी निरक्षरता आड़े नहीं आई। उनकी प्रतिभा को देखते हुए गढ़वाल विवि ने उन्हें 2006 में संगीत विषय में विजिटिंग प्रोफेसर नियुक्त किया था। बचनदेई की सुरीली आवाज की कई ऑडियो- वीडियो कैसेट में घर-घर में मौजूद है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...