{"_id":"9d722ec65151876e49b114a6927eee77","slug":"baba-s-devotee-come-in-hemkund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिबः इन तीर्थयात्रियों को बाबा नहीं देंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिबः इन तीर्थयात्रियों को बाबा नहीं देंगे दर्शन
अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 25 Sep 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मंगलवार को जोशीमठ से करीब दो सौ तीर्थयात्रियों के जत्थे ने हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
यात्रा में बुजुर्ग तीर्थयात्री को शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। इसके लिए जोशीमठ में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण कर यात्रा पर भेजा जा रहा है। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि पंजाब प्रांत में छात्रों के पेपर चल रहे हैं, जो 25 सितंबर को समाप्त होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, हेमकुंड साहिब में तीन माह बाद हुई अरदास
विज्ञापन
इसके बाद यात्रा बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को लोनिवि और जल संस्थान के अधिकारियों ने घांघरिया जाकर पैदल रास्ते और पेयजल लाइनों का जायजा लिया। जल संस्थान के कर्मियों ने ठेला चट्टी में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। हेमकुंड साहिब में बिजली व्यवस्था अभी भी सुचारु नहीं हो पाई है, जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
साथ-साथ चले तीर्थयात्री
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी गोविंदघाट और जोशीमठ ने तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब की 20 किमी पैदल चढ़ाई पर जत्थे के साथ आगे बढ़ने की अपील की जा रही है। गोविंदघाट, जोशीमठ गुरुद्वारे में लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को आवश्यक टिप्स दिए जा रहे हैं। यात्रा पर पहली बार पहुंच रहे तीर्थयात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें सुखमणी पाठ और गुरुवाणी सुनाई जा रही है।
पुल के दोनों छोर पर हुई पुलिस तैनात
गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्मित अस्थायी पैदल पुल पर उमड़ रहे तीर्थयात्रियों के सैलाब को देख पुलिस प्रशासन ने पुल के दोनों छोर पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं।
पढ़ें, शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, लगेंगे बाबा के जयकारे
‘अमर उजाला’ ने 24 सितंबर के अंक में अस्थायी पुल के शुरुआत में लोनिवि की ओर से लगाए गए साइन बोर्ड का फोटोग्राफ प्रकाशित किया था, जिस पर विभाग ने पुल पर एक समय में पांच तीर्थयात्रियों के ही गुजरने की अपील की थी। लेकिन कई तीर्थयात्री एक साथ पुल से गुजर रहे थे। पुल से कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुल के दोनों छोर पर जवान तैनात कर लिए हैं।