फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   angry_business man_mining

गुस्साए व्यापारियों ने रोके खनन के ट्रक

Sat, 16 Nov 2013 08:12 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 16 Nov 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
angry_business man_mining

अवैध खनन जहां भागीरथी के लिए खतरा बना हुआ है वहीं खनन सामग्री से भरे ट्रकों से उड़ने वाली धूल जोशियाड़ा के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आश्वासन के बाद भी यहां पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से गुस्साए व्यापारियों में शनिवार को जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच फिर छिड़काव का आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


बडे पैमाने पर खनन
जोशियाड़ा के पास भागीरथी में इन दिनों बड़े पैमाने पर खनन कर किया जा रहा है। खनन सामग्री वाले  ट्रकों की आवाजाही बाजारों से होती है। इन वाहनों से उड़ने वाली धूल दुकानों में घुसती रहती है। पांच दिन पहले इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने ट्रकों को रोक दिया था। तब पुलिस की मौजूदगी में खनन ठेकेदारों ने पानी का लगातार छिड़काव कराने का आश्वासन दिया था लेकिन एक ही दिन छिड़काव किया गया।

विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को जोशियाड़ा में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। खनन सामग्री से भरे कई ट्रक रोक कर व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अब इस मार्ग से खनन के वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे। इस दौरान ठेकेदारों एवं व्यापारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। ठेकेदारों की ओर से कहा गया कि धूल से दिक्कत है तो दुकान बंद करके चले जाओ, इससे व्यापारियों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन व्यापारियों ने पानी का छिड़काव न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर अजीत गुसाईं, लक्ष्मण सिंह पंवार, देशबंधु भट्ट, धर्मेंद्र सिंह, अमित नेगी, जय सिंह, साजिद आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।


प्रशासन की खामोशी से बढ़ रहा अवैध खनन

असी गंगा एवं भागीरथी में बाढ़ से जमा मलबे के कारण मंडरा रहे खतरे को देखते हुए इसे हटाया जाना जरूरी है। समय पर नियमानुसार व्यवस्था न होने का फायदा उठाते हुए यहां खनन माफिया सक्रिय हैं। जोशियाड़ा वाले हिस्से से रोजाना दर्जनों ट्रकों से दिन रात खनन किया जा रहा है। प्रशासन की खामोशी हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed