{"_id":"31c034aacc96bac2b7196eb43d385802","slug":"varshikotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बांधा समां
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैस्को पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
धनौरा मार्ग किनारे स्थित स्कूल में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। नन्हेें-मुन्ने बच्चों की सुंदर और मन मोहक प्रस्तुति से लोग दंग रह गए। बालिकाओं ने कव्वाली पेश की तो कार्यक्रम स्थल सराहना में बजाई गईं तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
एकल डांस व सामूहिक नृत्य पर भी विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरी। इस दौरान दिल्ली पुलिस के डीसीपी अख्तर रिजवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, क्योंकि इनसे बच्चों की छिपी प्रतिभा उजागर होती है।
इस दौरान स्कूल प्रबंधक कमाल फारूकी एवं समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक और शहर के नागरिक मौजूद रहे।