फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   traffic jam

भानपुर फाटक से हाईवे तक दिनभर लगा जाम

Sun, 13 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 13 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
हाईवे पर सड़क निर्माण होने से रविवार को लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। भानपुर रेलवे फाटक से हाईवे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हाईवे पर चौपला फ्लाई ओवर के निकट सड़क निर्माण चल रहा है। रविवार को सड़क निर्माण के दौरान एक ओर का यातायात बंद कर दिया गया। इससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को एक ही मार्ग से निकाला गया।
विज्ञापन


इससे जाम लग गया। फाटक के बंद होने पर जाम विकराल रूप ले लेता। भानपुर फाटक से चौपला तक जाम में तमाम वाहन फंस गए। दोपहर बाद जब जाम का झाम बढ़ गया तो पुलिस कर्मियों ने भानपुर फाटक के निकट यूटर्न पर मोर्चा संभाला और किसी तरह वाहनों को निकाला। इसके बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर ही चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर निकाले दोपहिया वाहन
गजरौला। जाम के झाम के दौरान भानपुर रेलवे क्रासिंग पर दोपहिया वाहन जान जोखिम में डाल कर ट्रैक से निकाले गए। इस दौरान आरपीएफ कहीं भी नजर नहीं आई।

भानपुर फाटक से होकर दिनभर में करीब सौ से अधिक ट्रेनें पास होती हैं। इससे अधिकतर फाटक बंद ही रहता है। फाटक बंद होने के दौरान हाइवे पर जाम होने से भानपुर फाटक के दोनों ओर भी लंबा जाम लग गया था।

जिससे दुपहिया वाहन वालों को अधिक परेशानी हुई। कई ने तो जोखिम उठा कर ट्रैक से अपने दोपहिया वाहन निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed