{"_id":"bd34279509478da62eaacd01f269dfe6","slug":"traffic-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान बंद कराने के लिए तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान बंद कराने के लिए तीन घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर चांदनगर की महिलाएं दूसरे दिन भी आंदोलित रहीं। हाथों में लाठी-डंडे थामे महिलाओं ने तीन घंटे तक काफूरपुर-अमरोहा मार्ग पर कब्जा जमाए रखा। इतना ही नहीं शराब की दुकान का बोर्ड उखाड़ कर जमकर नारेबाजी की। हालांकि एसओ के आश्वासन पर उन्होंने जाम खोल दिया। महिलाओं ने दुकान बंद नहीं कराए जाने पर दोबारा सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर की महिलाएं शराब की दुकान बंद कराने के लिए लामबंद हैं। रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे तमाम महिलाएं अमरोहा-काफूरपुर मार्ग पर आ धमकी और जाम लगा दिया। उग्र महिलाओं ने दुकान का बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया और प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया।
महिलाओं का कहना था कि गांव काफूरपुर से हटाकर शराब की दुकान उनके गांव में खोल दी गई है। शराबियों की गुंडागर्दी भी शुरू हो चुकी है। शनिवार को एक शराबी ने गांव की एक लड़की को बुरी नियत से दौड़ा दिया था। ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे एसओ महीपाल सिंह तर्रार मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि वह शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। साथ ही ग्रामीणों को डीएम से भी मिलने की सलाह दी। एसओ के आश्वासन पर जाम तो खोल दिया गया। लेकिन, महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो फिर सड़क पर जाम लगाया जाएगा।
सावित्री ने दी आत्मदाह की धमकी
शराब की दुकान खुलने से आहत सावित्री देवी पत्नी भोलू केरोसिन से भरी केन लेकर पहुंच गई और एसओ को चेतावनी दी कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लेंगी। हालांकि एसओ ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया, लेकिन महिलाओं के गुस्से के आगे किसी की एक न चली। गांव के पुरुष भी जाम लगाने वालों में शामिल थे, लेकिन सामने महिलाएं ही रहीं।