{"_id":"d94132cdf86a60961365fa119a6cefeb","slug":"tigari-historical-fair-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबुओं की नगरी में तब्दील हो रहा तिगरी गंगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबुओं की नगरी में तब्दील हो रहा तिगरी गंगा मेला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला शुरू होने में तीन दिन शेष रह गए हैं। आज से तीन दिन बाद गंगा मेला प्रारंभ हो जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गंगा का किनारा तंबुओं की नगरी में तब्दील होना शुरू हो गया है। श्रद्घालुओं के मेले में पहुंचने से गंगा का खादर क्षेत्र गुलजार हो जाएगा।
महाभारत कालीन ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला 18 नवंबर से प्रारंभ होकर 27 नवंबर तक चलेगा। 25 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। 22 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर अधिकांश श्रद्घालु मेला स्थल पर पहुंच जाएंगे।
मेला अपने सबाब पर पहुंच जाएगा। मेले में करीब दस लाख श्रद्घालुओं के पहुंचने का अनुमान है। तिगरी मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। खेल तमाशे का सामान मेले में पहुंच गया है। दुकानें भी लगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने मेले स्थल को दस सेक्टरों में बांट दिया है। आज से तीन दिन बाद श्रद्घालु मेले स्थल पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। गंगा के किनारे तंबुओं का लगना शुरू हो गया है। जल्द ही गंगा का तट तंबुओं की नगरी में तब्दील हो जाएगा।
एक सप्ताह तक जंगल में मंगल रहेगा। श्रद्घालुुओं की चहल-पहल से तिगरी धाम गुलजार हो जाएगा। उधर, श्रद्घालु मेले में जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। डेरा आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। गंगा मेले को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने बताया कि तिगरी गंगा मेले की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले स्थल को सेक्टरों में बांट दिया गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मेले स्थल पर तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी।