फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tent in tigari mela kotwali

मेले को रोशन करने को खर्च होंगे छह लाख

Wed, 18 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 18 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
tent in tigari mela kotwali
गंगा धाम तिगरी मेला को रोशन करने के लिए जिला पंचायत छह लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए चार बड़े जनरेटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


तिगरी मेले में मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, संभल, अमरोहा, बिजनौर आदि जनपदों के श्रद्घालु परिवारों के साथ आते हैं। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई दिन तक तो गंगा की रेती में तंबुओं का शहर ही बस जाता है।

मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को अंधेरे का सामना न करना पड़े। इसके लिए जिला पंचायत कही ओर से छह लाख खर्च किए जाएंगे। चार बड़े जनरेटरों से गंगा धाम तिगरी में आने वाले श्रद्घालुओं को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


चारों जनरेटर मेला संपन्न होने तक श्रद्घालुओं, दुकानदारों ,पुलिस एवं प्रशासिनक अधिकारियों के शिविरों को जगमग रखेंगे। मेले में बड़ी संख्या में दुुकानदार एवं श्रद्घालु पहुंच गए हैं उनके लिए दो जनरेटर रविवार से चलने भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत के एई भगत सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्घालुओं के तंबुओं को रोशन करने के लिए दो जनरेटर चल रहे हैं तथा दो और लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

हादसे को विभाग नहीं होगा जिम्मेदार
तिगरी मेले में करेंट से होने वाले हादसे के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। क्योंकि, तिगरी मेले में एक भी तंबू या दुकान में बिजली विभाग द्वारा रोशनी नहीं की जाएगी।


यहां पर रोशनी का प्रबंध जिला पंचायत जनरेटरों से करेगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि तिगरी मेले में विभाग द्वारा बिजली नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed