फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tendua

हां, हमने बैराज में देखा था तेंदुए का शव

Thu, 25 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 25 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
tendua
धनौरा की एक नहर में मिले तेंदुए के शव को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए का यह शव नदी के पानी के साथ बहकर आया है। खो बैराज में इसे देखने की पुष्टि की गई थी। टीम ने स्थानीय लोगों के बयान भी लिए हैं। बयानों में कहा गया है कि बैराज के गेट पर तेंदुए का शव फंसा देखा गया था।
विज्ञापन


अमरोहा जनपद के धनौरा में गांव मोहद्दीनपुर के निकट रामगंगा पोषक नहर में मंगलवार की सुबह को तेंदुए का शव मिला था। वन अफसरों ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं वन अफसरों को सूचना मिली कि खो बैराज पर भी तेंदुए का शव देखा गया था।
विज्ञापन


संभावना व्यक्त की गई कि यह वही तेंदुए का शव होगा। इसकी जांच के लिए वन अफसरों की एक कमेटी बना दी गई थी। कमेटी ने बुधवार को जाकर बयान लिए। वन संरक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने बैराज के गेट में तेंदुए का शव फंसे होने की पुष्टि की थी। हालांकि अभी तक कर्मचारियों के बयान नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज पर किसकी ड्यूटी थी इसके बारे में डैम प्रशासन से जानकारी ली जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। वहीं मंडल में तेंदुए की मौत के मामले बढ़ने से वन प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी वन चौकियों को चौकस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed