फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   technology

अमेरिकन टेक्नोलॉजी से होगा सरकारी दफ्तरों में काम

Fri, 25 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 25 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
technology
उत्तर प्रदेश के सरकारी दफ्तर भी अब कारपोरेट कंपनियों के दफ्तरों की तरह हाईफाई नजर आएंगे। प्रदेश सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है। बहुत जल्द अमेरिकन टेक्नोलॉजी के जरिए सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा।
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि इसके लिए बहुत जल्द वह अमेरिका जाएंगे और वाशिंगटन डीसी, ह्यूस्टन में वहां के विशेषज्ञों से वार्ता करेंगे। बेसिक शिक्षकों की अटेंडेंस में भी बायोमीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


नौगावां सादात में गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने अमर उजाला को बताया कि प्रदेश सरकार अपने सभी विभागों के दफ्तरों को हाईटेक करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तेजी से काम चल रहा है। अमेरिका में रहने वाले कई मित्रों के जरिए विशेषज्ञों से वार्ता हुई है, अगले हफ्ते वह इसी सिलसिले में अमेरिका जा रहे हैं। वहां वाशिंगटन डीसी और ह्यूस्टन शहर के विशेषज्ञों से उप्र के सरकारी दफ्तरों में नई टेक्नोलॉजी से काम करने पर बात करेंगे।

वार्ता के बाद अमेरिका से विशेषज्ञ लखनऊ आकर सरकारी दफ्तरों का कायाकल्प करेंगे। इसके बाद उप्र टेक्नोलॉजी के मामले में अन्य राज्यों से आगे होगा। जावेद आब्दी ने बताया कि सरकार बेसिक शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भी तेजी से प्रयास कर रही है।


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बायोमीट्रिक अटेंडेंस प्रणाली पर काम कर रहा है, बहुत जल्द इसके लागू होते ही, शिक्षकों के स्कूल में पहुंचने की अटेंडेंस इसके जरिए मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed