{"_id":"ff0ca46758497fd3e92f03d57cea9c09","slug":"seat-problem-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन और बस खचाखच भरीं, तिल भर भी जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन और बस खचाखच भरीं, तिल भर भी जगह नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज को लेकर शुक्रवार को आवागमन के साधनों में भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ की वजह से ट्रेन और बसें खचाखच भरी रहीं। कहीं भी तिलभर जगह नहीं थी, सीट के लिए मारामारी मची थी।
बसों के आते ही सीट के लिए आपाधापी मची थी। इसके बावजूद तमाम यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा था। ट्रेनों में भी यही हाल था।
शुक्रवार को भैया दूज के त्योहार को लेकर जिलेभर के लोगों में उत्साह देखा गया। बहनें सुबह से त्योहार को लेकर तैयार हो गईं थीं।
जिनके पास निजी वाहन हैं, उनको तो भाइयों के यहां पहुंचने में सहूलियत हुई, जबकि सार्वजनिक वाहनों के सहारे रहीं बहनों और उनके साथ आने-जाने वालों की खासी फजीहत हुई।
बसों से लेकर ट्रेनों तक में सीट के लिए मारामारी मची थी। भीड़ की वजह से तमाम लोग तो लटककर सफर करते नजर आए। वहीं ग्रामीण अंचलों में डग्गामार वाहन, घोड़ा तांगा, जुगाड़ और आटो के सहारे बहनें भाइयों के घरों पर पहुंचीं। डग्गामार वाहन चालकों ने मनमानी किराया भी वसूला।