फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   press confrence

जाति-संप्रदाय की राजनीति करने वालों की सपा में जगह नहीं: महबूब

Thu, 01 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
press confrence
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहा कि, वे विकास की राजनीति करते हैं। कहा कि, जाति-संप्रदाय की राजनीति करने वालों की सपा में जगह नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से समर्थित सभी उम्मीदवारों के विजयी होने का भरोसा जताया।
विज्ञापन


उन्होंने बीएसए कार्यालय में लगाई आग में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। वे  हज यात्रा से लौटने के बाद बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी से इंकार किया। दावा किया कि, प्रदेश में सभी जिला पंचायत अध्यक्ष सपा के ही बनेंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाई गई आग पर जांच के आदेश देने की बात कही। भरोसा दिलाया कि, दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने मिना में हुए हादसे पर दुुख प्रकट किया। बताया कि, वह भी हादसे से एक घंटे पहले ही वहां से निकले थे। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed