{"_id":"7ed1fa85932a1b4b64b4ba4000058958","slug":"pradarshan-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर बेमियादी हड़ताल पर बैठे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर बेमियादी हड़ताल पर बैठे जेई
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अवर अभियंता बुधवार को ग्रेड पे में वृद्घि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान अभियंताओं ने प्रदेश सरकार पर संस्तुति के बाद भी ग्रेड पे वेतन नहीं देने का आरोप लगाया।
कलेक्ट्रेट पर बेमियादी हड़ताल पर बैठे अवर अभियंताओं ने कहा कि उनको भी प्रारंभिक ग्रेड वेतन 48 सौ रुपये की जाए। पदोन्नति की मांग की। कहा कि तकनीकी संवर्ग में सबसे अधिक शोषण जेई संवर्ग का होता है। जूनियर इंजीनियर्स से कम व बराबर वाले संवर्ग वाले पदों का वेतनमान प्रदेश सरकार ने उच्च कर दिया है।
मुख्य सचिव स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति में उनका प्रारंभिक वेतन ग्रेड पे समेत 48 सौ रुपये तीन पदों पर वेतनमान की संस्तुति की गई है, लेकिन प्रदेश सरकार ग्रेड पे वेतन जूनियर इंजीनियरों को देना नहीं चाहती है, जबकि इनसे तमाम तरह के काम लिए जाते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, नगर पालिका समेत 24 विभागों के अवर अभियंता मौजूद रहे। अध्यक्षता जद्दन खां ने की तथा संचालन संदीप सक्सेना ने किया।