{"_id":"fe7e2feed0cedcd9d84ad76905e02d60","slug":"pradarshan-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने उठाई मांग, कमलेश तिवारी पर चले देशद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने उठाई मांग, कमलेश तिवारी पर चले देशद्रोह का मुकदमा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्ताखे रसूल के विरोध में सोमवार को जामा मस्जिद में जलसा आयोजित किया
विज्ञापन
गया। जलसे को खिताब करते मुफ्ती अफ्फान ने कहा कि मुसलमान अपना सब कुछ
कुर्बान कर सकता है लेकिन हुजूर की शान में गुस्ताखी किसी भी हाल में
बर्दाश्त नहीं करेगा। मुसलमानों को कमजोर व बदनाम करने की साजिश की जा रही
है। इसके खिलाफ मुसलमान एकजुट हैं। कहा, जब से देश में मोदी की सरकार बनी
है मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है।
लेकिन, इन सबसे मुसलमानों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि सरकार कमलेश के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा चलाए। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की। शहर इमाम मौलाना तारिक हसन ने कहा कि पिछले दो साल से देश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। जुल्म करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आए। इसके बाद तमाम मुसलमान हाथों में कमलेश तिवारी को फांसी देने के बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नल चौराहा पहुंचा, यहां कमलेश तिवारी का पुतला फूंका गया। इसके बाद जुलूस खारी कुआं, नौबत खाना, हक्कानी, सट्टी होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम महमूद आलम व एएसपी विजय गौतम को सौंपा गया। मुफ्ती मुंसिफ, मुफ्ती हमजा, चेयरमैन अफसर परवेज, मौलाना अमीनुद्दीन, हाफिज फरमान, फहीम शाहनवाज, मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर, असलम उस्मानी, मौलाना इस्माईल, नासिर फारूकी, खालिद सिद्दीकी, मरगूब सिद्दीकी, कमर नकवी, मंसूर एडवोकेट समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।