{"_id":"44d6e38c2a0b7b9732ac3bbccec4483a","slug":"pradarshan-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में मांस फेंकने का खुलासा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल में मांस फेंकने का खुलासा हो
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा के तमाम ग्रामीण बृहस्पतिवार को
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि, 26 नवंबर की
रात धर्मस्थल में असामाजिक तत्वों ने मांस फेंका था। इसे लेकर जहां
धर्म विशेष के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची, वहीं रोष भी उत्पन्न हो
गया।
बावजूद इसके संयम का परिचय देते हुए माहौल को गरमाने से रोका गया। अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना देकर तनाव की स्थिति को उत्पन्न होने से रोका गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की, लेकिन खुलासा आज तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा न होने से धर्म विशेष के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने घटना का खुलासा करने और आरोपियों को तत्काल जेल भेजने की मांग भी की। इस दौरान उन्होंने यहां प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में तमाम लोग शामिल थे।