फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   peeta

बाइक चोरी के आरोपी को पेड़ से बांध कर पीटा

Fri, 22 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 22 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
peeta
मझोला रोड पर घूम रहे बाइक चोरी के आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। बाद में उसे मझोला गांव ले गए यहां आरोपी को पेड़ से बांध कर पीटा। बाद में पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। पुलिस ने अब मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी सुनील पुत्र शिवकरन 17 जनवरी की शाम को एक विवाह समारोह में शामिल होने खादगूजर रोड स्थित पारस बैंक्वेट हाल आया था। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। हालांकि, बैंक्वेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक बाइक ले जाते कैद हो गए थे।
विज्ञापन


सुनील ने थाने पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। छानबीन की भी जहमत नहीं उठाई। इस पर सुनील ने बैंक्वेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मोबाइल में ट्रांसफर करा ली और खुद ही बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर मझोला रोड पर स्थित ललिता देवी मंदिर के पास सुनील को एक युवक टहलते हुए नजर आया। शक होने पर सुनील ने फुटेज से मिलान किया और कुछ लोगों की मदद से युवक को धर दबोचा। जल्द ही वहां भीड़ लग गई, पूरा माजरा जानने पर लोग उसे पकड़ कर मझोला गांव ले गए।


यहां एक पेड़ से युवक के दोनों हाथ बांध दिए और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी की। बाद में पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस अब आरोपी के साथी और बाइक की तलाश में जुट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed