{"_id":"eacbc171354e71c528927f73ebf8db3b","slug":"pathrav-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपसरी खादर में पुलिस पर भड़के ग्रामीण, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपसरी खादर में पुलिस पर भड़के ग्रामीण, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा गजरौला (अमरोहा) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 74.12 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच ज्यादातर स्थानों पर शांति बनी रही, लेकिन मंडी धनौरा के पपसरी खादर गांव में एक ग्रामीण की पिटाई के विरोध में गांव वाले भड़क उठे। पुलिस और ग्रामीणों में पथराव हुआ, जिसमें एक बालक समेत कई घायल हो गए।
एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को ग्रामीण अड़ गए जिससे करीब दो घंटे मतदान बंद रहा। अफसरों के दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। इसके अलावा सुल्तानठेर गांव में वोटरलिस्ट से नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। दोनों ब्लाकों के कई गांवों में फर्जी वोटिंग की खबर मिली है।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए तीसरे चरण के चुनाव में गजरौला और मंडी धनौरा दो ब्लाकों में मतदान हुआ। शांति पूर्वक मतदान के बीच कुछ स्थानों पर फर्जी वोटिंग हुई। भीड़ एकत्र होने पर कुछ स्थानों पर पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। वहीं मंडी धनौरा के पपसरी खादर में एक दरोगा ने मतदान केेंद्र से दूर खड़े शादाब को पीट दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान बंद करा दिया।
विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण भड़क गए। सूचना पर एएसपी विजय गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने फिर ग्रामीणों पर लाठियां चला दीं। आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस ने पत्थरबाजी की। पुलिस के पत्थर से प्रशांत (8) समेत कई ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने गांव में घुसकर भी ग्रामीणों को खदेड़ा।
प्रधान पति कांशीराम को जमकर पीटा। जब महिलाओं ने मोर्चा संभाला, तब पुलिस पीछे हटी। प्रत्याशियों के अनुरोध पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद मतदान शुरू किया।
उधर गजरौला में सुल्तानठेर गांव में वोटरलिस्ट से नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर जमकर फर्जी वोटिंग हुई। सियाली जागीर गांव में कई लोगों के वोट दूसरे लोग डाल गए। पुलिस कर्मियों ने मतदाता सूची में बदले नाम वालों को वोट डालने जाने से रोका, इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।