फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   naugavan tahsil ka virodh

नौगावां तहसील के प्रस्ताव का विरोध हुआ मुखर

Fri, 12 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 12 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
naugavan tahsil ka virodh
नौगावां सादात को तहसील बनाने के प्रस्ताव का विरोध तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को वकीलों ने अमरोहा तहसील के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले तमाम अधिवक्ता बृहस्पतिवार को तहसील में धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष सैयद सिब्तेजरगाम नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मानक पूरे न करने के बावजूद नौगांवा सादात को तहसील बनाने की घोषणा करके अदूरदर्शिता का परिचय दिया है।
विज्ञापन


बताया कि उप्र भूमि राजस्व अधिनियम के तहत प्रशासन की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव का एक भी मानक पूरा नहीं करता है। जबकि, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद वकीलों ने तहसील के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि प्रस्ताव खारिज होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नितिन सक्सैना, वेद प्रकाश सक्सैना, राजीव लोचन, इमरान, तैयब, गौरव  शर्मा, हुकम सिंह, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद शजर, हरज्ञान  सिंह,  शौकीन मंसूरी, वसीम अहमद, रमेश चंद्र गोयल, एसपी सक्सैना, हबीब अहमद, पुष्कर लाल गुप्ता, विमल किशोर, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed