{"_id":"81dd744bfe25c244f627365c38a58746","slug":"murder-hindi-news-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा हाईवे पर डीसीएम चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा हाईवे पर डीसीएम चालक की हत्या
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक का मोबाइल भी गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक
विज्ञापन
के बेटे की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
घटनास्थल के पास स्थित आम के बाग से मृतक का स्वेटर बरामद हुआ है।
जनपद बिजनौर के गांव रोनिया निवासी 40 वर्षीय राजकुुमार यादव पुत्र छत्र सिंह यादव नूरपुर-चांदपुर मार्ग पर स्थित सरिया मिल इनर्सियल एलाइंस इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड में चालक के पद पर कार्यरत था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे राजकुमार अलीगढ़ से स्क्रैप लाने के डीसीएम से मिल से निकला था। डीसीएम में जीपीआरएस लगा हुआ था। जीपीआरएस सुबह साढ़े सात बजे करीब फेल हो गया।
इससे राजकुमार के डीसीएम की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। उसको तलाश रहेे मिल प्रबंधन को शनिवार की दोपहर एक बजे के बाद धनौरा हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के गांव चाखी खेड़ा मंदिर के निकट डीसीएम खड़ी मिली। डीसीएम में ड्राइवर वाली सीट से बगल वाली सीट पर राजकुमार की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ मोहनलाल भी पहुंचे। सीमा क्षेत्र को लेकर कोतवाली धनौरा और थाना बछरायूं पुलिस भी बुला ली गई। राजकुमार की गर्दन के पीछे गहरा घाव था और खून जमा हुआ था। इससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि राजकुमार की हत्या गोली मारकर की गई या धारदार हथियार से। मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हो सकी। जेब से पर्स और करीब 1500 रुपये भी मिले। चालक का मोबाइल गायब था।
छानबीन में पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित आम के बाग से राजकुमार का फिरोजी रंग का स्वेटर मिला है। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान परिजनों की मिल मालिक से नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो केगी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
एसपी अमरोहा।