{"_id":"84f2ab03c46b3629264f53b7135d2a4a","slug":"murder-hindi-news-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई ने दी थी साले की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई ने दी थी साले की सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के लालच में बहनोई ने ही साले की हत्या करा दी। इसके लिए उसने बीस हजार रुपये और तीन बीघा जमीन की सुपारी दे डाली।
तफ्तीश में इसके सूत्र मिलने पर शनिवार को बहनोई और दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर पुलिस ने बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव नंगला रसूलपुर के भारत सैनी की हत्या का खुलासा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, बिजनौर जिले के थाना चांदपुर निवासी कपिल पुत्र नरेश कुमार के खेत के रास्ते के पास और अमरोहा के थाना मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पपसरा के जंगल में 23 अक्तूबर को युवक की लाश मिली थी।
इसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी, मृतक की शिनाख्त भारत सैनी पुत्र महावीर सैनी निवासी गांव नंगला रसूलपुर थाना चांदपुर (बिजनौर) के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में युवक के पिता महावीर पुत्र रामसिंह ने भारत सैनी के ससुर चंदेर उर्फ चंद्रपाल, साला महेंद्र, मोनू, सास कमलेश और पत्नी जगवती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन धनौरा पुलिस की तफ्तीश में कुछ और ही तथ्य सामने आए।
पता चला कि, मृतक का बहनोई गुरुवचन पुत्र जसवंत निवासी गांव ततारपुर शर्की थाना बछरायूं 13 बीघा जमीन हड़पना चाहता था। इसको लेकर सबसे पहले उसने भारत सैनी और उसके ससुरालियों को गलतफहमी का शिकार बनाया और उसकी पत्नी को मायके भिजवा दिया।
फिर भारत सैनी की हत्या का सौदा अंतराम उर्फ हरि सिंह पुत्र नन्हें निवासी गांव आजमपुर थाना धनौरा से किया। इसके बदले उसे बीस हजार रुपये नगद और तीन बीघा जमीन देने का वादा किया।
एडवांस में 11 हजार रुपये अंतराम को दिए गए, जिसने हरिया पुत्र कृपाल सैनी निवासी गांव मलंगपुरा थाना धनौरा के साथ मिलकर भारत सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक और आला कत्ल बरामद किया। एसपी संजीव त्यागी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।