{"_id":"7be722dcca76a41e95cab026db944984","slug":"murder-hindi-news-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने किया कारीगर का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने किया कारीगर का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ से लापता हुए जींस के कपड़ों की कटिंग के कारीगर का शव नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव चंद्रकुटी की मढै़या स्थित नहर के किनारे झाड़ियों में मिला।
तेज धारदार हथियार से गला काटने के बाद पेट्रोल छिड़क कर लाश को जलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर शव भी बरामद करा दिया।
कस्बा कांठ (मुरादाबाद) के मोहल्ला मोढ़ा पट्टी का रहने वाला मोहम्मद आसिफ (19) पुत्र मोहम्मद साबिर यहीं के मोहल्ला पृथीगंज में ठेकेदार राशिद पुत्र मुन्ने के यहां रेडीमेड कपड़ों की कटिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
राशिद सोमवार सुबह करीब छह बजे आसिफ को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। बाइक से शाम चार बजे नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव चंद्रकुटी की मढै़या के निकट राम गंगा पोषक नहर के पास सुनसान इलाके में ले गया, यहां धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी।
बाद में लाश को झाड़ियों में फेंककर नौगावां के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा, यहां से बोतल में पेट्रोल खरीदा और लाश के ऊपर छिड़कर आग लगाकर घर लौट आया। मंगलवार को परिजनों ने आसिफ की गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार रात करीब तीन बजे कांठ पुलिस ने नौगावां पुलिस को साथ लेकर राशिद की निशानदेही पर आसिफ की अधजली लाश बरामद कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
केस को उलझा रहा था राशिद
अमरोहा। यूं तो राशिद सोमवार सुबह छह बजे आसिफ को अपने साथ बुलाकर ले गया था। शाम तक जब आसिफ घर नहीं आया तो उन्होंने राशिद से पूछा, लेकिन उसने परिजनों को टरका दिया।
इधर, मंगलवार को राशिद ने कांठ थाने में करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का माल गायब कर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जब आसिफ को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो परिजन पहले से ही परेशान थे।
पुलिस ने समझा कि आसिफ अली के लाखों का माल लेकर फरार होने से परिजन चिंतित हैं। इसको लेकर परिजनों से अभद्रता की भी पुलिस पर आरोप है।
बाद में परिजनों से पूछताछ में मिली जानकारी से पुलिस को राशिद पर शक हुआ। इस पुलिस ने सबसे पहले आसिफ की गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद राशिद को गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की गई। इसमें उसने जुर्म कुबूल कर लिया और बुधवार रात लाश को बरामद करा दिया।
साढ़े तीन लाख का माल हड़पने के लिए की थी हत्या
अमरोहा। कांठ के मोहल्ला मोढ़ा पट्टी निवासी मोहम्मद आसिफ पिछले काफी समय से राशिद के पास काम कर रहा था। राशिद रेडीमेड कपड़ों का ठेकेदार है।
परिजनों का आरोप है कि बकरीद से आज तक राशिद ने आसिफ के काम के रुपये भी नहीं दिए थे और काम का भुगतान न होने के कारण बहाना बनाता रहा। आसिफ ने ठेकेदार पर तरस खाकर अन्य कंपनी का काम उसे दिलवा दिया। करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का कपड़ा भी राशिद को दे दिया। यह माल हड़पने के लालच में राशिद ने आसिफ का कत्ल कर दिया।