{"_id":"13c9e59f6afbfa3877fbecd19dccbefb","slug":"meeting-of-sapa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए सपाइयों ने झोंकी ताकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए सपाइयों ने झोंकी ताकत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए सपाइयों ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को नेशनल हाईवे पर स्थित मोगा होटल में जनपद अमरोहा के दिग्गज सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमघट लगा।
यहां मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय निकाय की एमएलसी सीट के लिए कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुत्र परवेज अली को जीत दिलाने के लिए मंथन किया गया। रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार ब्लॉक वार चुनाव संचालन के लिए प्रभारी नामित किए हैं। विधानसभा स्तर पर क्षेत्रीय विधायकों की जिम्मेदारी तय की गई है। विधायक अशफाक अली ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि परवेज अली को एमएलसी चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने की। संचालन चंद्रपाल यादव ने किया। प्रमोद त्यागी, फारुख प्रधान, कमल अग्रवाल, जगराम सिंह, अफसर परवेज, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्र यादव रहे।