फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

गनप्वाइंट पर व्यापारी को बंधक बनाकर पिकअप और नगदी लूटी

Mon, 19 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 19 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाईवे ही नहीं, जिले की सीमा में पड़ने वाले ग्रामीण मार्ग भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात खेड़की मोड़ पर गनप्वाइंट पर एक पनीर व्यापारी को बंधक बना कर लूट लिया। बदमाश व्यापारी से नगदी और पिकअप लूटने के बाद उसे तिगरी के जंगल में बांधकर डाल गए। किसी ने तरह बंधन मुक्त होकर थाने पहुंच कर उसने तहरीर दी।
विज्ञापन



थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव टोटलपुर निवासी पीड़ित व्यापारी नासिर पुत्र शाबिर अली ने बताया कि वह पनीर की खरीद-फरोख्त का काम करता है और अपनी पिकअप से पनीर सप्लाई करता है। रविवार रात वह पिकअप से गांव टोकरा पट्टी से गजरौला की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में खेड़की मोड़ पर पीछे से दो बाइक पर सवार सात बदमाश आए और बाइक पिकअप के आगे लगा दी। उसने पिकअप रोकी तो बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और पांच बदमाश पिकअप में बैठ गए, जबकि दो बदमाश बाइक पर थे। बदमाशों ने उसकी कमर पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद बदमाश उसे तिगरी गांव से होकर जा रहे काकाठेर गांव के मार्ग पर ले गए। यहां घने जंगल में पहुंच कर उसकी तलाशी ली और जेब में रखे 36000 रुपये, मोबाइल और पिकअप लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल में अरहर के खेत में फेंक दिया।


पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह रस्सी खोल कर खुद को बंधन मुक्त किया और तिगरी गांव पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से रात में थाना गजरौला पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed