फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kisan naraj

किसानों ने गन्ना सेंटर इंचार्ज को रस्सी से बांधा, हंगामा

Sun, 17 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 17 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
kisan naraj
किसानों की ओर से धरना-प्रदर्शन के बाद भी चीनी मिलें गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का भुगतान नहीं कर रही हैं। इससे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है।
विज्ञापन


बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल पर किसानों का चार करोड़ रुपये बकाया है और बार-बार आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं दिया गया। इसपर शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


नाराज किसान राणा शुगर मिल बेलवाड़ा के गन्ना खरीद केंद्र नाजरपुर खुर्द पर जा धमके। यहां गुस्साए किसानों ने कांटे की कमानी निकाल ली और गन्ने की तौल बंद करा दी। सेंटर इंचार्ज गंगाराम ने तौल बंद कराने का विरोध किया तो किसान और भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने सेंटर इंचार्ज को रस्सी से बांध डाला। तीन-चार घंटे बाद जब मिल के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने जल्द भुगतान कराए जाने का आश्वासन देकर सेंटर इंचार्ज को बंधनमुक्त कराया। 

इस दौरान नरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजीज खां, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, समरपाल सिंह, अली हसन, अजब सिंह, वाजिद खां, सोनू आदि किसानों ने कहा कि जब तक भुगतान नहीं होगा, न तो तौल चलने देंगे।

इन खरीद केंद्रों पर भी कराई तौल बंद
बेलवाड़ा चीनी मिल मालिकों के झूठे आश्वासनों से नाराज किसानों ने मऊमय चक, घंसूरपुर, नगलिया, गुलड़िया, अहरोई खरीद  केंद्रों पर भी गन्ने की तौल बंद करा दी।


चीनी मिलों के खिलाफ बेहद खफा किसानों ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं हो जाता, वह तौल नहीं चलने  देंगे। मिल अधिकारियों के जल्दी भुगतान के आश्वासन पर किसानों ने तौल चलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed