फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jila panchayat chunav

गजरौला ब्लाक से 41 और धनौरा ब्लाक से 17 दावेदार मैदान में

Wed, 07 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 07 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 58 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट में पर्चा दाखिल किया। इसमें गजरौला ब्लाक से 41 और धनौरा ब्लाक से 17 लोगों ने दावेदारी पेश की। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। उधर, नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही, कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। प्रत्याशी और समर्थकों के वाहनों की कलेक्ट्रेट के बाहर कतार लगी रही।
विज्ञापन



तीसरे चरण में गजरौला और धनौरा ब्लाक में चुनाव होगा। धनौरा ब्लाक में वार्ड 7,8,9 और गजरौला ब्लाक में वार्ड संख्या 10,11, 12, 13 के लिए चुनाव होगा। मंगलवार को दोनों वार्डों से कुल 58 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। धनौरा ब्लाक के वार्ड 7 से सपा जिला अध्यक्ष विजयपाल सैनी की पत्नी जगवती ने पर्चा भरा। इसी वार्ड से मंजू सैनी, अनीता देवी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


वार्ड संख्या आठ से सुमित्रा, देव लता, मनचन, उमेश, होशियारी, हेमलता, सर्वेश ने पर्चा दाखिल किया, जबकि वार्ड संख्या नौ से नेपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, कमलेश, छोटे, दानवीर, फिरासत कमर, रियाज कमर ने पर्चा दाखिल किया। गजरौला ब्लाक के वार्ड संख्या 10 से अनिता देवी, अनीता, सीमा देवी, सरिता सिंह, नेहा ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड संख्या 11 से विजयपाल, किरन उर्फ किरनपाल, गीता, नरेश, गीता, महेेश, संदीप, सतीश कुमार, मुनेश, संतोष, नरेश कुमार, मनफूल ने पर्चा भरा। वार्ड संख्या 12 से गुलशन, शहनाज, परवीन जहां, हुसन आरा, सायरा, बिलकिस, अतर देवी, रहनुमा परवीन, मोहम्मदी ने पर्चा भरा। वार्ड संख्या 13 से चंदन सिंह, मौहसन, कावेंद्र सिंह, नूर हसन, अबरार, फारूक, कैलासो, नागेंद्र सिंह, मोहम्मद मुसलिम, यासीन, इंद्रावती, जाफर अली, विपिन, तेजपाल और इस्लामुद्दीन ने पर्चा दाखिल किया। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पर्चा दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही।


सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त
अमरोहा। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। कलेक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्याशी और समर्थकों के वाहनों को अंदर आने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग की गई थी। कलेक्ट्रेट के बाहर जोया मार्ग पर वाहनों की दूर तक कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed