{"_id":"505740304af05c0473408e4dbc055b47","slug":"jam-lagaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से वंचित छात्रा ट्रक के आगे खड़ी हुई, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से वंचित छात्रा ट्रक के आगे खड़ी हुई, जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकर इंटर कालेज के बाहर परीक्षा से वंचित रही एक छात्रा ने परिजनों के साथ हंगामा कर दिया। छात्रा परीक्षा में नहीं बैठ पाने पर ट्रक के सामने खड़ी हो गई। इससे संभल हसनपुर मार्ग पर जाम लग गया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को संभाला। अधिकारियों ने इस लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है।
सैदनगली के मोहल्ला भीमनगर की रहने वाली प्रीति पुत्री धर्मवीर शंकर इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह परीक्षा देने से पहले कालेज पहुंची और अपना प्रवेश पत्र मांगा, लेकिन कालेज से प्रवेश पत्र नहीं मिला। इससे नाराज छात्रा अपने परिजनों के साथ सड़क पर आ गई और ट्रक के आगे खड़ी हो गई।
मौके पर पहुंचे सचल दल ने छात्रा को समझाया और कालेज लेकर गए। इस बीच वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा का कहना है कि पूरे साल की फीस जमा की गई। रजिस्टर में हाजिरी भी दर्ज है, लेकिन कालेज प्रशासन ने उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन
इस मामले में बोर्ड परीक्षा में सचल दल प्रभारी खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि छात्रा का परीक्षा फार्म ही नहीं भरा गया था। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर मांगा, लेकिन रजिस्टर नहीं मिला। इस मामले की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई, तो उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक बीना अग्रवाल को हटाकर कुंदन इंटर कालेज के प्रवक्ता रावेंद्र को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। साथ ही बीना अग्रवाल से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
छात्रा ने परीक्षा फार्म ही नहीं भरा था: केंद्र व्यवस्थापक
सैदनगली(ब्यूरो)। शंकर इंटर कालेज की प्रधानाचार्या बीना अग्रवाल ने बताया कि छात्रा का परीक्षा फार्म नहीं भरा गया था। इस कारण छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं मिला। पिछले साल भी छात्रा स्कूल नहीं आई थी और न ही परीक्षा दी थी। इस साल भी छात्रा स्कूल नहीं आई और न ही फार्म भरा। प्रवेश पत्र बोर्ड से मिलते है।
मामले की जांच कराई जाएगी: एसडीएम
हसनपुर(ब्यूरो)। एसडीएम अशोक मौर्य ने बताया कि छात्रा मिलने के लिए कार्यालय आई थी, लेकिन मीटिंग में होने की वजह से उससे मुलाकात नहीं हो पाई। अगर इस मामले की शिकायत मिलती है, तो जांच कराई जाएगी।