{"_id":"968fda37506f33a458921b671d851247","slug":"incrochment-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की अवैध पार्किंग बनीं स्टेट हाईवे की पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की अवैध पार्किंग बनीं स्टेट हाईवे की पटरियां
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया-हरिद्वार राज्य राज मार्ग व्यावसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग बनता जा रहा है। नो एंट्री का बोर्ड लगा होने के बावजूद रोड की पटरियाें पर वाहन खड़े रहते हैं। इससे रोड संकरी हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक दूभर हो गया है। इस तरह मुख्य मार्ग संकरा होने से रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
जोया-हरिद्वार राज्य राज मार्ग अमरोहा से होकर गुजरता है। रोजाना इस रोड पर हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन मुख्य मार्ग होने के बावजूद रोड पर चलना तक दूभर है।
इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि जगह-जगह व्यावसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग है और यह अवैध पार्किंग शहर में प्रवेश करते ही शुरू हो जाती है। सबसे बुराहाल हाल नत्थे खां की मस्जिद से लेकर लकड़ा चौराहा तक है।
विज्ञापन
पूरी रोड पर दोनों ओर सड़क पटरियों पर व्यावसायिक वाहनों का कब्जा रहता है। जिससे पैदल राहगीरों मुश्किल का सामना करना पड़ता है। अवैध पार्किंग से मुख्य मार्ग संकरा होने के कारण रोजाना जाम की समस्या भी बनी रहती है।
हैरत की बात तो ये है कि जहां नो एंट्री का बोर्ड लगा हुआ है और पुलिस पिकेट भी हर वक्त मौजूद रहती है, वहीं व्यावसायिक वाहनों ने कब्जा जमाया हुआ है।
किराया वसूलती है पुलिस
अमरोहा। सूत्रों की माने, तो राज्य राज मार्ग की सड़क पटरी पर व्यावसायिक वाहनों को खड़ा करने की एवज में पुलिस कर्मचारी रुपये वसूलते हैं। यही वजह से की आज तक रोड पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं होती है।
-रोड पटरियां पर अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा करने के मामले में कई बार वाहन चालकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। शहर के अंदर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाता है। नो एंट्री जोन के बाहर ही वाहन खड़े होते हैं।
-बसंत सिंह अधिकारी, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर