{"_id":"0694e38bb35d732b15cb4f00f1b13d99","slug":"id-miladunnabi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई परंपरा डालने पर पुलिस ने रोका जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई परंपरा डालने पर पुलिस ने रोका जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गांव बावनो वाली मढैया में नई परंपरा डालने पर जुलूसे मोहम्मदी रोक दिया। इसके बाद लाउडस्पीकर बंद कराकर परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक मुख्य मार्ग से जुलूस निकलवाया।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनो वाली मढैया में मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग एकत्र हुए और जुलूस निकालने की तैयारी शुरू कर दी।
जुलूस जब पायंती कलां गांव के मुख्य जुलूस में शामिल होने के लिए वाजिदपुर गांव के कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो नई परंपरा शुरू करने की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रुकवा दिया।
लाउडस्पीकर बंद करा दिए गए। इसके बाद लोगों को परंपरागत तरीके से बिना जुलूस के दूसरे रास्ते से होकर पायंती कलां भेजा गया।
निरीक्षक इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि गांव बावनो वाली मढैया में कभी भी जुलूस नहीं निकाला गया है। लेकिन बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर नई परंपरा डालने का प्रयास किया था। जुलूस को रोक दिया गया है।