फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   goshthi

आई रे आई रे बसंत ऋतु आई रे

Sun, 14 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 14 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
goshthi
साहित्य सेवा समिति की ओर से बसंत पंचमी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


आवास विकास स्थित साधना मंदिर आयोजित कार्यक्रम में पंडित राजेश कुमार शर्मा ने सरस्वती पूजन कराया। इसके बाद डॉ.वंदना रानी गुप्ता ने कहा कि बसंत ऋतुओं का राजा कहा जाता है, शीत लहर से मुक्ति मिल जाती है गर्मी का आगमन हो जाता है। यशपाल सिंह फक्कड़ ने कहा- कार्यकाल पूरा हुआ हुई लोकसभा भंग, सुन बयान प्रवक्ता का सभी रह गए दंग।

चमन लाल रवि ने कुछ इस तरह कहा-बदले-बदले से दिन हैं, बदली-बदली सी रातें हैं, पहले जैसे लोग नहीं, अब न पहले से जैसी बाते हैं। उमाकांत शर्मा ने कहा-आई रे आई रे बसंत ऋतु आई रे, हर उमंग में उमंग बसंत की छाई रे।
विज्ञापन


वसीम हैदर वफा ने कहा-भूल कर आपसी झगड़े गले मिलो यारो, बुलाए किसको खुदा कब पता नहीं कुछ भी। हरिओम तोमर, प्रकाश प्रजापति, भुवनेश कुमार शर्मा भुवन, खेमकरण शर्मा खेम, वाहिद अमरोहवी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काव्य गोष्ठी में यह लोग उपस्थित रहे
नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, हरिश्चंद्र आर्य, डा.अशोक कुमार रुस्तगी, वीरेंद्र पाठक, विनित कुमार अग्रवाल, डा.चंद्रा, आरके शर्मा, राजकमल शर्मा, सत्येंद्र धारीवाल, सीपी सिंह, नखराज सिंह, भोले राम, एनके गर्ग, विमल किशोर वंदेमातरम, वंदना शर्मा, गजनफर बिजली, अशरफ फराज, रामौतार, दरिया सिंह रहे। सुशील कुमारशर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed