{"_id":"fce594512ae03aa7c12013ec6f09eee6","slug":"good-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया में 1.10 करोड़ की लागत से बनेगा बारातघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोया में 1.10 करोड़ की लागत से बनेगा बारातघर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
अब जोया के गरीब और साधनहीन लोगों को भी बेटा-बेटी की शादी के लिए मैरिज हाल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए नगर में एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से बारातघर बनाया जाएगा। शासन ने निर्माण के लिए 94 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।
अब जोया के गरीब लोगों को भी महंगे मैरिज हाल में शादी करने जैसी सुविधा मिलेगी। आदर्श योजना के तहत नगर में आलीशान बारातघर बनाया जाएगा। करीब दो बीघे जमीन में एक करोड़ दस लाख रुपये से बनने वाले बारातघर में सभी सुविधाएं होंगी। इसमें कार्यक्रम के एवज में मामूली शुल्क लिया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए मंजूूरी दे दी है। 94 लाख रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं।
शासन से बारातघर निर्माण के लिए 24 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद यामीन ने बताया कि साप्ताहिक पैठ बाजार में आलीशान बारातघर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण के लिए शासन से 94 लाख रुपये मंजूूूर हो गए हैं। इसमें 24 लाख रुपये मिल भी गए हैं। एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले बारातघर के लिए बाकी रुपया नगर पंचायत द्वारा वहन किया जाएगा।