{"_id":"5a6bf20c24f8fc0ffe64f78cac0ae571","slug":"getman-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल टार्च दिखाकर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी, गेटमैन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल टार्च दिखाकर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी, गेटमैन सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को गेटमैन ने लाल टार्च दिखा दी। अनहोनी की आशंका के चलते चालक ने ट्रेन को रोक दिया और उतर कर देखा तो गेटमैन शराब के नशे में धुत था। चालक की सूचना पर रात में ही पहुंचे मंडल अभियंता ने गेटमैन को सस्पेंड कर दिया।
शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार रात मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। रात में काफूरपुर स्टेशन के पास मंजूरपुरा के फाटक संख्या 34 पर गेटमैन तारा सिंह की ड्यूटी थी। आरोप है कि गेटमैन तारा सिंह ने रात शराब पी रखी थी, जैसे ही ट्रेन फाटक के निकट आई। नशे में धुत तारा सिंह ने हरी की बजाय लाल टार्च दिखाई।
ट्रेन के चालक ने अनहोनी की आशंका के चलते ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही चालक ने आसपास देखा, मुसाफिर भी कोच से निकल कर बाहर आ गए। जहां पर लाल टार्च दिखाकर ट्रेन को रोका गया था, वहां कोई गड़बड़ नहीं थी। लाल टार्च दिखाने के बाबत गेटमैन से पूछा तो उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी।
विज्ञापन
वह नशे में धुत मिला। काफी देर तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन रवाना हुई। बाद में चालक ने हापुड़ जाकर मंडल अभियंता को इसकी जानकारी दी। इस पर रात में ही मंडल अभियंता हरस्वरूप घटनास्थल पर पहुंचे। नशे में पाए गए गेटमैन तारा सिंह को सस्पेंड कर दिया।