फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gangrape

घास काटने गई किशोरी को ईख में खींच कर गैंगरेप

Sat, 19 Sep 2015 05:01 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 19 Sep 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
gangrape
मामला पंद्रह सितंबर की दोपहर का है। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से लौटने पर शुक्रवार को मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गंगा पार के एक गांव में एक परिवार की 13 वर्षीय बेटी पंद्रह सितंबर की दोपहर अपनी चाची के साथ घास काटने के लिए घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित गांव के ही एक व्यक्ति के खेत पर गई थी। उस समय किशोरी के घर पर उसके दोनों भाई और भाभी थीं। माता-पिता दो दिन पहले ही रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि घास काटते हुए उसकी चाची उड़द के खेत की ओर चली गईं। वह ईख के पास घास काट रही थी।
विज्ञापन


उसी समय उसे अकेला देखकर गांव के पांच युवक वहां आ धमके और उसे खींचकर ईख में ले जाने लगे। जब उसने चाची को आवाज देकर बुलाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसका मुंह दबा लिया। वहां तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाकी दो युवक अपने मोबाइल कैमरे से अश्लील वीडियो क्लिप बनाते रहे। दुष्कर्म के बाद पांच युवक उसे वीडियो क्लीपिंग सार्वजनिक करने की बात कह कर धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने अपने भाई और भाभी को मामले की जानकारी नहीं दी। शुक्रवार की सुबह जब पीड़ित माता-पिता रिश्तेदारी से लौटकर गांव आए तो किशोरी ने मामले से अवगत कराया। इस पर पीड़ित माता-पिता संग परिजन और ग्रामीण किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस तत्काल हरकत में आई और गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed