{"_id":"800f4663b704eec4612b59495c32ac65","slug":"gair-jimmedari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसिया रौब ने कराया पपसरी में बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसिया रौब ने कराया पपसरी में बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा) में पुलिसिया रौब ने शनिवार को गांव पपसरी खादर में मतदान के दौरान बवाल करा दिया। मतदान केंद्र से काफी दूर खड़े युवक को मोबाइल ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने बेवजह पीटा, नतीजा पुलिस के खिलाफ आक्रोश बनकर फूट गया। पुलिस के अफसरों ने भी सूझबूझ से काम लेने के बजाए ग्रामीणों पर बर्बरता से लाठियां चलवा दीं। महिलाओं के तेवर में आने के बाद पुलिस शांत हुई।
पपसरी खादर में शनिवार सुबह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। इस बीच मोबाइल ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा ने पुलिसिया रौब में शादाब पुत्र इमरान की जमकर पिटाई कर दी। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने वोटिंग बंद करा दी। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूरा गांव उग्र हो गया।
जब एएसपी विजय गौतम पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे तो उन्होंने भी ग्रामीणों की बात सुने बिना ग्रामीणों पर लाठी चार्ज करवा दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस ने भी पत्थरबाजी की। कई लोगों के घायल होने के बाद जब पुलिस कर्मी गांव से खींच-खींच कर ग्रामीणों को पीटने लगे महिलाएं पुलिस के खिलाफ उतर आईं और मोर्चा संभाल लिया, मामला बिगड़ते देख पुलिस कर्मी पीछे हटे। ग्रामीण आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी ने डाल दिए वोट!
चुचैला कलां(अमरोहा)। गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर ग्रामीणों और पोलिंग एजेंटों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पोलिंग एजेंटों का कहना है कि, पीठासीन अधिकारी ने स्वयं ही एक प्रत्याशी के पक्ष में बैलेट पर मुहर लगाकर मतपेटी में मत डाला है। इसको लेकर एजेंटों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजीं, पोलिंग एजेंटों को भी नहीं बख्शा गया।
कन्या जजूनियर हाईस्कूल पर दोपहर लगभग 12 बजे मतदान केंद्र पर एक भी वोटर नहीं था। आरोप है कि, इस दौरान वहां तैनात पीठासीन अधिकारी तेजपाल सिंह ने छह-सात बैलेट पेपर लिए और एक प्रत्याशी के निशान पर मुहर लगाकर मतपेटी में डाल दिए। इस पर पोलिंग एजेंटों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच गए। पुलिस बल ने जमकर लाठियां भांजीं। पोलिंग एजेंटों की भी पिटाई की गई, हालांकि डीएम ने पीठासीन अधिकारी से कैफियत पूछी तो उसने आरोप को गलत करार दिया। बताया जाता है कि जांच कर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।