फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

चौथा चरण: क्षेत्र को चार जोन और 28 सेक्टरों में बांटा

Mon, 07 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Mon, 07 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
चौथे चरण में गजरौला और धनौरा ब्लाक क्षेत्र में नौ दिसंबर को वोट डाले
विज्ञापन
जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। गजरौला ब्लाक क्षेत्र में 84 ग्राम पंचायत और धनौरा ब्लाक क्षेत्र में 89 ग्राम पंचायतों में वोट पड़ेंगे। मतदान को शांतिपूूर्ण कराने को क्षेत्र को चार जोन और 28 सेक्टरों में बांट दिया गया है।

 इसमें गजरौला ब्लाक क्षेत्र को दो जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि धनौरा ब्लाक क्षेत्र को भी दो जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए बूथों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

इन बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतदान होगा। साथ ही मतदान की हलचल कैमरे में कैद होगी। तीन दर्जन से अधिक बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा सभी बूथों पर स्थानीय पुलिस बल और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। आयोग मतदान से पलपल अपडेट रहेगा।


मतदान कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्र का चार जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। बूथों को श्रेणी में बांटा गया है।  महमूद आलम अंसारी,अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed