फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

चौथे चरण के चुनाव में 11 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ा

Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
चौथे चरण के चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को नाम वापसी हुई। 11 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। अब 107 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जिनके बीच 29 अक्तूबर को मुकाबला होगा। मैदान में डटने वाले प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन


चौथे चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में 29 अक्तूबर को मतदान होगा। वार्ड संख्या 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 के लिए 118 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। शुक्रवार को नाम वापसी के चलते ग्यारह प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। अब 107 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


गंगेश्वरी ब्लाक के वार्ड 21 से पांच प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। जिसमें गीता रानी, जगपाल, नेपाल, मान सिंह, वीर सिंह शामिल हैं। वार्ड संख्या 20 से विजय शर्मा ने पर्चा वापस लिया है। अब गंगेश्वरी ब्लाक में 70 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जबकि हसनपुर ब्लाक के वार्ड 15 से प्रेम सिंह, वार्ड 18 से अकरम, ममता, सहरोज इकबाल, औरंगजेब ने पर्चा वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मैदान में 37 प्रत्याशी रह गए हैं। मैदान में डटने वाले प्रत्याशियों को प्रतीक चिंह्न आवंटित किए गए। प्रतीक चिंह्न मिलते ही प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे हैँ। प्रत्याशी चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। उधर, पंचायत चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed