फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

तीखी झड़पों-हंगामे के बीच पड़े 75 फीसदी वोट

Fri, 09 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 09 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
election
जबकि, करीब 41613 वोटर किसी कारणवश वोट नहीं डाल सके। मतदान की प्रत्येक
विज्ञापन
हलचल कैमरे में कैद हुई। आयोग पलपल मतदान से अपडेट रहा। उधर, मतपेटियों को अमरोहा मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
शुक्रवार की सुबह सात बजे प्रथम चरण के चुनाव को मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ। क्षेत्र के 253 बूथों पर वोट डाले गए। इसमें 45 बूथ संवदेनशील, 27 बूथ अतिसंवेदनशील और 12 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुबह से ही मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखा गया।

मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लग गईं। मतदान में उतार चढ़ाव का दौर भी जारी रहा। बारह बजे से दो बजे तक मतदान की गति धीमी रही। बूथों पर सन्नाटा पसर गया। दो बजे के बाद वोटरों ने फिर उत्साह दिखाते हुए जमकर मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 75 फीसदी रहा। कुल 166465 में से 124852 मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि, 41613 वोटरों ने अपनेेे मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मतदान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक बूथों पर प्रत्याशी समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं। इससे हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 मिट्ठेपुर, पीलाकुंड, सैदपुर इम्मा, बौरा-बौरी, बांस खेड़ी में तो कई बार पुलिस को भीड़ खदेड़नी पड़ी। हालांकि पुलिस ने सख्ती के चलते हालात संभाल लिए। डीएम-एसपी भी झड़पों के बाद मौके पर पहुंच गए और व्यवस्था संभाली। चुनाव के दौरान कुछ बूथों पर फर्जी वोटिंग को लेकर एजेंट आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
उधर, डीएम, एसपी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान पर कड़ी नजर रखी। वहीं, प्रेक्षक श्याम सुंदर शर्मा ने भी बूथों का दौरा कर मतदान पर नजर रखी। आयोग पल-पल मतदान से अपडेट रहा। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली है। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर अमरोहा मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीठासीन अधिकारी मतपेटियों को जमा करने के बाद ही घर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed