{"_id":"e4c941b719b6bbbc46499d96a1922936","slug":"election-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 601 दावेदारों ने ठोंकी ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 601 दावेदारों ने ठोंकी ताल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड गजरौला में छह अक्तूबर से शुरू नामांकन पत्रों को दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए कुल 601 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब आठ और नौ अक्तूबर को नामांकन पत्रों पर जांच होगी। इसके बाद 10 अक्तूबर को नामवापसी और इसी दिन प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न वितरित किए जाएंगे।
आरओ दर्शन दयाल ने बताया कि, ब्लॉक मुख्यालय पर सात न्याय पंचायत बारसाबाद, जलालपुर कला, कुमराला बहादुरपुर, खाद गूजर, तिगरी, सिहाली जागीर और ढकिया भूड़ की 84 ग्राम पंचायतों के 94 वार्डों पर 17 अक्तूबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।
इसके लिए छह अक्तूबर को कुल 334 और दूसरे दिन सात अक्तूबर को 267 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह दो दिन में कुल 601 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें बारसाबाद से 85, जलालपुरा कला से 65, कुमराला बहादुरपुर से 118, खादगूजर से 44, तिगरी से 135, सिहाली जागीर से 90 और ढकिया भूड़ से 64 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
कुल बिके 707 नामांकन पत्र
गजरौला। ब्लॉक मुुख्यालय गजरौला की सात न्याय पंचायतों के 94 वार्डों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में दावेदारी करने के लिए अब तक कुल 707 नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को कुल 33 नामांकन पत्र बिके। जिनमें 07 सामान्य और 26 आरक्षित थे। कुल 707 नामांकन पत्रों में कुल 601 दावेदारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए।