फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

दूसरे दिन 51 दावेदारों ने भरे पर्चे

Thu, 08 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 08 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। दूसरे दिन 51 दावेदारों समेत इस चुनाव में 109 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। अब गुरुवार से नामांकनों की जांच का कार्य शुरू होगा। जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी, उसी दिन नाम वापसी होगी। उधर, नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही, पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट के गेट से लेकर नामांकन स्थल तक बैरीकेडिंग की गई।
विज्ञापन



मंगलवार से तीसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पहले दिन धनौरा ब्लाक के वार्ड संख्या 7,8,9 के लिए 17 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। बुधवार को इन वार्ड के लिए बीस प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस प्रकार कुल 37 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है, जबकि गजरौला ब्लाक के वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13 के लिए पहले दिन 41 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। दूसरे दिन इन वार्डों के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस प्रकार कुल 72 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


इस तरह तीसरे चरण के चुनाव में 109 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसके लिए 17 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन धनौरा ब्लाक के वार्ड संख्या 7 से वीरवती, सुमन, कविता सैनी, प्रह्लाद कौर, ममता, सर्वेश ने पर्चा भरा, जबकि वार्ड 8 से सीमा, कमला देवी, सर्वेश देवी, अरुण, परमाली देवी, सुमरती, उर्मिला ने नामांकन किया। वहीं वार्ड संख्या नौ से ओमकार, सरिता देवी, मनवीर, फरमान, अली वारिस, होशियार ने पर्चा भरा। गजरौला ब्लाक के वार्ड संख्या 10 से मंजू देवी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड संख्या 11 से डालचंद, संजीव, नौरत्तम, विजय, ओम प्रकाश, शीश कौर, शेरपाल, कावेंद्र, कुसुम ने पर्चा भरा। जबकि वार्ड 12 से नौशाबा, पूनम, फात्मा, पिंकी, भूरिया, अनूपमा, गायत्री, गीता, जयदेई ने पर्चा दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 13 से शबनम परवीन, सुरेश, रजब अली, आसिफ अली, आस मोहम्मद, शाहे आलम, फुरकान अली, आजम अली, हरीश, फुरकान, मीर हसन, कमरूल मलिक ने पर्चा भरा। गुरुवार से नामांकन प्रपत्रों की जांच का कार्य शुरू होकर शुक्रवार तक जारी रहेगा। शुक्रवार को वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed