{"_id":"f9e7b8ab396ceeaf11aa4b2737347236","slug":"election-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भाजपा का टेंट उखाड़ा, लाठियां भांजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भाजपा का टेंट उखाड़ा, लाठियां भांजीं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नौगावां सादात क्षेत्र के जमनाखास गांव में एक निजी कार्यक्रम को लगाया जा रहा टेंट पुलिस ने उखाड़ फेंका और कार्यकर्ताओं को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम जमनाखास में एक निजी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया था। इसी बीच सूचना पर नौगावां सादात थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना किसी से पूछताछ के टेंट को उखाड़ फेंका। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को लाठियां चलाकर खदेड़ दिया। आरोप है कि कई कार्यकर्ताओं के चोटें आईं हैं।
इसकी सूचना पार्टी जिलाध्यक्ष को दी गई। जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मनाने के लिए टेंट लगाकर कार्यक्रम करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने निजी कार्यक्रम को तहस नहस कर दिया और कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा, कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है कि नौगावां पुलिस पक्षपात कर रही है। सत्ताधारी नेताओं के दबाव में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में प्रचार भी नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने नौगावां थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की है। उधर नौगावां पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति चुनाव प्रचार के लिए टेंट लगाया गया था जिसमें भाजपा के बैनर लगे थे। इसे उखड़वा दिया गया है।